रामपुर, दिसम्बर 17 -- दड़ियाल मॉर्ग स्थित मंडी समिति में धान क्रय केंद्र पर धान की बोरी को चोरी करके ले जा रहें चोर को पकड़कर पुलिस को सौप दिया गया है। जैसे जैसे ठंड बढ़ रहीं है। थाना क्षेत्र में चोर सक्रिय होते जा रहें है। मंडी समिति परिसर में सरकारी धान क्रय खुले हुए है जिन पर किसानों से धान की खरीदारी की जा रहीं है। धान को मंडी परिसर में ही रखा हुआ है। मंडी में स्थित एक धान क्रय केंद्र पर चोरों द्वारा धान की बोरी चोरी कर ली गई है। और चोर को धान चोरी करके ले जाते समय पकड़ लिया गया, उसके बाद पुलिस को सौप दिया गया । धान क्रय केंद्र के इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी धान की बोरी की चोरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...