पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में 36 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक एक किसान का धान खरीदने के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे में धान क्रय केंद्रों पर किसान कई कई दिनों से अपना धान तौलवाने के लिए डेरा जमाए हुए हैं। वहीं विचौलिए सक्रिय होने के कारण किसानों का धान समय से नहीं खरीदा जा रहा है। बीसलपुर मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्रों पर पिछले एक माह से विचौलिए सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि आढ़तियों का धान लेकर किसानों को आर्थिक लाभ देकर उनके नाम से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद सरकारी मूल्य का लाभ लिया जा रहा है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां धान से लदी खड़ी हुई हैं। विचौलियों को पकड़ने के लिए प्रशासन मेहनत कर रहा है। इसके बावजूद भी विचौलिये हाथ नहीं लग पा रहे हैं। जो वास्तविक किसान है वह...