महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल स्थित मंडी समिति के गोदाम में सैकड़ों प्लास्टिक की बोरियों में बाढ़ राहत सामग्री वितरण न होने के कारण डंप पड़ी है। यह सामग्री निचलौल क्षेत्र में वितरण के लिए बरसात के सीजन में आई थी। वितरण न होने के कारण पड़ी हुई है। इससे इसके खराब होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि बाढ़ राहत सामग्री की बोरियों के बीच दवा रखी गई हैं, जिससे यह खराब नहीं होगी। निचलौल तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों के बीच वितरण के लिए जुलाई महीने में तकरीबन 600 बोरी बाढ़ राहत सामग्री आई थी। इसे मंडी समिति के बड़े गोदाम में रखा गया। बाढ़ राहत सामग्री प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया है इसमें चावल, आटा, तेल, बाढ़ पीड़ितों के लिए तिरपाल आदि पैक किया गया है। बोरियों के ऊपर केंद्र और राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.