मथुरा, दिसम्बर 19 -- राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा व गोवर्धन की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में 11 दुकानों पर बोली लगी। जिसमें मंडी समिति मथुरा के सुपर मार्केट की 10 दुकानों से 314.70 लाख रुपये और गोवर्धन की दुकान से 8 लाख रुपये की आय हुई। इस तरह मंडी को 322.70 लाख रुपये की आय हुई। गुरुवार को मथुरा मंडी समिति के कार्यालय में सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के निर्देशन में दुकानों की बोली प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें सुपर मार्केट की दुकान नम्बर 182 की सर्वाधिक बोली रितेश गर्ग ने 37 लाख रुपये की लगाई। दूसरे नम्बर पर 194 नम्बर की दुकान की बोली 32.25 लाख रुपये की राधा अग्रवाल ने लगाई। इस तरह मथुरा समिति की 10 दुकानों से मंडी समिति को 314.70 लाख की आय हुई, वहीं गोवर्धन मंडी की 80 नम्बर की दुकान की बोली 8 लाख की रामबाबू ने लगाई। इ...