रुद्रपुर, मार्च 29 -- गदरपुर। आढ़ती एसोसिएशन नवीन अनाज मंडी के व्यापारियों द्वारा दुकानों के किराये को कम किये जाने की मांग को लेकर सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति योगेश तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल गगनेजा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा किसानों के ग्रीष्मकालीन धान रोपाई पर पांबदी लगाये जाने से उनके कारोबार पर भारी असर पड़ा है। उन्होंने मांग की कि है नवीन मंडी के आवंटी लाइसेंस धारी व्यापारियों की दुकानों का किराया कम किया जाए। यहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, आढ़ती एसोसिएशन महामंत्री आलोक सरना, कोषाध्यक्ष मुकेश भुसरी, अशोक हुड़िया, टीकम खेड़ा, पूर्व महामंत्री पंकज बजाज, अशोक धीर, ओम प्रकाश ग्रोवर, धीरज पोपली, अनमोल बजाज रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.