शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- रोजा। रोजा मंडी सचल दल ने मंगलवार को फर्जी बिल्टी पर खंडा लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में लदे समान से संबंधित कागज मांगे गए। जिसे कागज पूरे नहीं मिलने पर मंडी सचल दल जुर्माना लगाकर मंडी राजस्व में जमा किया। मंडी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह और मनीष कुमार अपनी सचल दल टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी हाइवे पर खंडा चावल लेकर एक ट्रक जा रहा था। उससे रुकवा कर उसके कागज बिल्टी आदि चेक की गई। उसके पास बिहार से उत्तराखंड की बिल्टी मिली जबकि वह जा कही और रहा था। ट्रक चालक से मंडी से संबंधित और भी कागज नहीं दिखा पाया। जिस सचल दल ट्रक को मंडी ले आई। जहां उस पर 65 हजार 340 रुपए की रसीद काटकर जुर्माना वसूल किया गया। जिसके बाद वाहन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.