अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़। धनीपुर मंडी में रविवार की रात से शुरु हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया। बारिश का पानी दुकानों के अंदर तक घुस गया। इससे व्यापारियों का अनाज खराब हुआ। साथ ही मंडी में पड़ा किसानों का अनाज भी भीग गया। आढ़ती जयवीर सिंह ने बताया कि व्यापरियों का करीब पांच हजार बोरी अनाज भीग गया। इसमें मक्का और बाजरा है। मक्का भीगने के बाद काली पड़ जाती है। इससे उसके भाव गिर जाते हैं। किसानों का भी बाहर पड़ा हुआ करीब 400 कुंतल माल भीग कर खराब हुआ है। इससे उन्हें मोटा नुकसान हुआ। प्रथम गल्ला व्यापारी किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष ठा. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जब तक मंडी में जल निकासी का इंतजाम नहीं होगा तब तक सी तरह किसानों का नुकसान होता रहेगा। पूर्व में मंडी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...