अमरोहा, मार्च 5 -- मंडी में दो फल विक्रेताओं के बीच मारपीट से हड़कंप मच गया। मौके पर जमा भीड़ ने बमुश्किल विवाद को शांत कराया। जानकारी के अनुसार नगर की मंडी समिति में फल व सब्जी खरीदने के लिए रोजाना ग्राहकों की भीड़ लगती है। मंगलवार सुबह भी ग्राहकों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक फड़ से फल की खरीदारी कर रहे ग्राहक को सस्ता मूल्य बताकर दूसरे फड़ विक्रेता ने भड़का दिया। इसको लेकर दोनों विक्रेताओं के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। मौके पर जमा हुई भीड़ ने बमुश्किल दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसएसआई ब्रजेश कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.