पीलीभीत, फरवरी 7 -- पूरनपुर। धान पड़ा होने के बावजूद मंडी में लगे क्रय केंद्र बंद कर दिए गए। भाकियू ने ज्ञापन सौंपकर धान की खरीद कराने की मांग की है। डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि किसानों का धान मंडी समिति में लगे क्रय केंद्रो पर 45 दिनों से पड़ा है। इसके बावजूद धान की खरीद नहीं की गई। किसानों को बिना सूचना दिए डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्र करा दिए। इससे मजबूरन किसानोंको अपना धान औने पौने दामों में बेचना पड़ा। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को भुगतान भी नहीं दिया गया। भुगतान किसानों के खातों में भेजने की मांग की गई। इसके साथ ही मंडी में पड़े धान की तौल कराने की मांग भी रखी गई। इस दौरान बलजीत सिंह, सर्वेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.