फरीदाबाद, जनवरी 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ की सब्जी व अनाज मंडी में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से पहली बार सड़कों के दोनों और पीली पट्टी लगाने का काम शुरू किया गया है। मार्केट कमेटी प्रबंधन ने पीली पट्टी लगाते ही छोटे दुकानदार और बड़े दुकानदारों को चेतावनी दी हैं कि यदि पीली पट्टी से सामान बाहर निकाल तो बड़े दुकानदारों का 5 हजार रुपये का चालान और छोटे दुकानदार का 500 रुपये का चालान किया जाएगा। प्रशासन की ओर दुकानदारों को दुकान के बाहर सामान रखने के लिए 5 फीट जगह दी गई है। जबकि दुपहिया वाहन खड़ी करने के लिए दुकानों के आसपास 3 फीट जगह छोड़ी गई है। ताकि वहां दुपहिया वाहन चालकों को वहां खड़ा करने में परेशानी ना हो। बता दें कि बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में सब्जी मंडी में दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था। खासकर सब...