कन्नौज, अप्रैल 20 -- छिबरामऊ। निगम मंडी में गल्ला आलू व्यापार संघ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर किसी महिला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया हो। इससे पूर्व शायद ही कभी कार्यकारिणी में महिला पदाधिकारी चुनी गई है। इस बार तमाम जद्दोजहद के बाद संजीव ट्रेडिंग कंपनी की मालिक संगीता गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्विरोध महामंत्री पद पर चुना गया है। मालूम हो कि संगीता गुप्ता पूरी मंडी में पहली ऐसी महिला व्यवसायी हैं, जो अपनी आढ़त का पूरा कामकाज स्वयं देखती हैं। दरअसल कोरोना काल में पति संजीव गुप्ता की मौत के बाद के उन्होंने मंडी के उनके कारोबार को पूरी जिम्मेदारी के साथ बखूबी निभाया है। आज वह मंडी की एक सफल महिला व्यवसायी हैं। उनके महामंत्री चुने जाने पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।...