आजमगढ़, फरवरी 2 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह ट्रक से उतरते समय गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी। वह मंडी में सब्जी की खरीदारी करने के लिए आया था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की सुबह वे सब्जी लेने के लिए बेलइसा मंडी गए थे। मंडी में मटर लदा एक ट्रक आया। विनादे ट्रक के उपर चढ़ कर मटर की बोरी देखने लगे। ट्रक से उतरते समय अनियंत्रित होकर ट्रक से नीचे गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.