मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। कस्बा घिरोर स्थित मंडी परिसर में आढ़ती की दुकान से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पांच जनवरी की रात दुकान से चोरी की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे तमंचा, कारतूस के अलावा 70200 रुपये की नकदी बरामद की। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने अपराध का इकबाल कर लिया। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घिरोर स्थित मंडी से आढ़ती की दुकान में चोरी कर ली गई थी। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने अपनी टीम के साथ इस मामले में जांच शुरू की और चोरी के आरोपी संजीत उर्फ भूरा पुत्र लालताप्रसाद निवासी नगला गजू कल्होर पछां को गिरफ्तार कर लिया। उससे 70200 रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने घटना से पहले मौके की रेकी की और इसके बाद योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम द...