श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती। इंडियन बैंक की एक नई शाखा का शुभारंभ नवीन मण्डी स्थल के प्रशासनिक भवन में किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलित कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शाखा का उद्घाटन किया। अग्रणी बैंक प्रबन्धक जुगल किशोर ने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अनुज कुमार, अंचल प्रमुख बहराइच कृष्ण चन्द्र साहू, मुख्य प्रबन्धक आतिश कुमार, निदेशक आरसेटी संदीप यादव, शाखा प्रबन्धक बृजेश कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.