फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कायमगंज। नवीन मंडी समिति परिसर में व्यापारियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए बांट-माप विभाग द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बांट-माप अधिकारी बीनू तिवारी ने व्यापारियों के कांटों और बांटों की सघन जांच की। शिविर के दौरान मंडी समिति के विभिन्न दुकानदारों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक कांटे और बांट लाकर उनका सत्यापन कराया। मानक के अनुरूप पाए जाने पर करीब पचास बांट और कांटे पर बांट-मांप अधिकारी द्वारा आधिकारिक मुहर लगाई गई। उन्होंने बताया इस प्रक्रिया का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही तौल सुनिश्चित कराना और व्यापारियों को कानूनी जटिलताओं से बचाना है। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने बांट-माप अधिकारी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यापारी को अन...