पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- पूरनपुर। मंडी में धान बिक्री में किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकारी खरीद केंद्रों की सुस्ती और अव्यवस्था ने किसानों को बेहाल कर दिया है। कई-कई दिनों से किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरे धान लेकर मंडी परिसर और सड़कों पर डेरा डाले हुए हैं। तौल की रफ्तार इतनी धीमी है कि किसानों को नंबर आने में तीन से चार दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान बीच-बीच में बारिश और लगातार बढ़ रही नमी से धान की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। मंडी में खरीद की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। यहां पर केंद्र प्रभारियों की मनमानी इतनी हावी है कि किसानों का धान तौलने के लिए वे तैयार नहीं है। ऐेसे में दूरदराज से आने वाले किसान मंडी में वाहनों अथवा मंडी में खुले में अपना धान डाल रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलने से अब ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.