हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम से शुक्रवार को मंडी बाईपास पर सड़क किनारे कूड़ा फेंकते हुए एक व्यक्ति को पड़ा है। निगम ने व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को नगर निगम ने वार्ड 44, 57 और आरटीओ रोड में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम को मंडी बाईपास में मनमोहन सिंह पुत्र अमरदीप को कैटरिंग का कूड़ा सड़क किनारे फेंकते हुए पकड़ा। इसके लिए टीम ने मौके पर ही मनमोहन पर पांच हजार का जुर्माना लगाया। वहीं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सफाई अभियान में बाधा बन रहे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.