औरैया, फरवरी 23 -- अजीतमल, संवाददाता। स्थानीय सब्जी मंडी को हटाकर प्रस्तावित शॉपिंग मॉल निर्माण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। किसानों ने मंडी को क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसे हटाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान जुटे और प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग दोहराई। किसानों का कहना है कि सब्जी मंडी से सैकड़ों किसानों, आढ़तियों और छोटे व्यापारियों की आजीविका जुड़ी है। मंडी हटने से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आंदोलन शुरू होने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। किसी जनप्रतिनिधि की मौजूदगी न होने से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्...