बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता पुलिस टीम ने मंडी समिति परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे चल रही जुएं की फड़ में दबिश दी। छह लोगों को जुआं खेलते गिरफ्तार किया। मौके से साढ़े 12 हजार रुपये व ताश की गड्डी कब्जे में ली गई। निजी मुचलके पर सभी जुआड़ियों को छोड़ा गया। मंडी समिति चौकी इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को शाम सूचना मिली कि मंडी समिति परिसर में जुएं की फड़ लगी है और हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है। चौकी इंचार्ज आशुतोष एसआई प्रीत कुमार पांडेय व गजेंद्र सिंह सहित पांच सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश दी। मौके पर जुआं खेलते हुए कटरा मोहल्ला निवासी मनीष कुमार पुत्र नत्थूलाल गुप्ता, क्योटरा निवासी दिनेश कुमार साहू पुत्र रामसजीवन साहू, देवी दयाल पुत्र बुढ़िया राजपूत निवासी किलेदार का पुरवा, कमलेश गुप्ता पुत्र शंभू दयाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.