अमरोहा, फरवरी 8 -- शनिवार को तहसील परिसर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। लंबित शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया। दिवस अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता को निस्तारण से संतुष्टी मिलनी चाहिए। फीडबैक लेने पर यदि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट नहीं होता है, तो निस्तारण निष्क्रिय माना जाएगा। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया, तहसीलदार मुसाराम थारू, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.भागेश कुमार, बीईओ अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक बछरायूं कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मंडी धनौरा बालेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हि...