मथुरा, जनवरी 16 -- मंडी चौराहा ट्रांसपोर्ट नगर व्यवसायी समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में कर्णवीर सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा संरक्षक तेजपाल सिंह, राकेश अग्रवाल गुड़ वाले व नन्हे सेठ उपाध्यक्ष, ठा. धर्मपाल सिंह और बंटी बंदिल को महामंत्री, हरिओम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पंकज पहलवान व गोविंद बघेल संगठन मंत्री, आशू अग्रवाल सह मंत्री, मोनू अग्रवाल प्रचार मंत्री, अशोक अग्रवाल संगठन मंत्री, सलाहकार मंच संचालक रोहित राठौर, प्रमोद अग्रवाल व कालीचरन बिंदल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अध्यक्ष कर्णवीर चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे। यदि किसी भी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह तत्काल अ‌वगत कराए, ताकि ...