पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- पूरनपुर। मौसम साफ होते ही मंडी में किसानों का धान आना शुरु हो गया है। इससे सरकारी खरीद भी गति पकडने लगी है। मार्केटिंग विभाग के सात क्रय केंद्रों पर बुधवार को पांच सौ क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई। किसानों को सम्मानित भी किया गया। सरकारी धान खरीद अब गति पकड़ने लगी है। किसान भी अपना धान ला रहे हैं। दो दिन पहले मंडी समिति में जहां सरकारी खरीद का खाता खुला था तो अब बुधवार को भी सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद बढती दिखाई दी। बुधवार को मंडी में स्थित मार्केटिंग विभाग के सात केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कराई गई। इन खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों को केंद्र प्रभारी ने सम्मानित किया और मिठाई खिलाई। अन्य किसानों से मानक के अनुसार धान लाने की अपील की गई। एएमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि केंदों पर 503 कुंटल धान की खरीद की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.