मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मीरापुर। पिछले दिनों हुई वर्षा का पानी निकासी न होने के कारण सब्जी मंडी के गेट के सामने भरा हुआ है। जिससे मंडी में आने वाले व्यापारियों को गंदे पानी के बीच से आना-जाना पड़ रहा है। मंडी समिति के द्वारा दस दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराने पर आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए समाधान की मांग की। करीब एक वर्ष पूर्व मीरापुर की मंडी समिति के द्वारा लाखों रूपये खर्च कर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया था, उस दौरान ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर बने नालों को बंद कर दिया था तथा सड़क को ऊंची कर दी थी, जिससे पानी की निकासी न होने पर सब्जी मंडी के गेट पर वर्षा का पानी भरने लगा था। बीती बरसात में मंडी समिति के अधिकारियों ने गहरे रास्ते को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। किन्तु कुछ दिन पूर्व हुई वर्षा का पानी निकासी न ह...