मैनपुरी, जनवरी 20 -- नवीन मंडी में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और कड़ी होगी। मंडी की चाहरदीवारी की ऊंचाई बढ़ेगी। चाहरदीवारी पर कटीले तारों की फैंसिंग कराई जाएगी। इस कार्य का प्रस्ताव उपनिदेशक (निर्माण) राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश आगरा को भेजा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की बात कही गई है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नवीन मंडी में अक्सर चोरी की घटनाएं होती हैं। कभी गेहूं की बोरी चोरी होती है तो कभी आलू का पैकेट चोरी हो जाता है। आढ़तियों की दुकानों से भी अलमारी काटकर चोरी हो जाती है। ये घटनाएं मंडी के बाहरी तत्व अंजाम देते हैं। लेकिन अब मंडी की सुरक्षा को और कड़ा किया जाएगा। मंडी में उत्पादन, दुकानों आदि की सुरक्षा के लिए नवीन मंडी की संपूर्ण चाहरदीवारी आठ फीट ऊंची बनाई जाएगी। इसके साथ ही ...