कन्नौज, अप्रैल 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नवीन मंडी में गल्ला-आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान नई समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें कोषाध्यक्ष विक्रम शाक्य, उपाध्यक्ष मो.हसीब मंसूरी, मीडिया प्रभारी पंकज प्रसाद दुबे व संगठन मंत्री राधेश्याम ठेकेदार बनाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा हमारा लक्ष्य मंडी में व्यापारियों के सामने आने वाली सभी समस्याओं, जैसे मंडी में साफ-सफाई, मूल्य निर्धारण, परिवहन या अन्य विशिष्ट समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। हमारी नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.