शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- किसानों का गेहूं सरकारी रेट पर ही खरीदा जाए और मंडियों में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा खरीद हो सके, इसके लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर धरातल पर जाकर मानीटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एडीएम प्रशासन एवं जिला खरीद अधिकारी संजय पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व एसडीएम सदर संजय पाण्डेय के साथ संयुक्त रूप से रोजा मंडी का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि जिन किसानों ने अपना आनलाइन रजिस्ट्रेशन गेहूं बिक्री करने को करा रखा है, उनसे निंरतर संपर्क में रहकर उनको एमएसपी का लाभ दिलाया जाए और जो भी मंडी में क्रय केंद्र संचालित हो रखे हैं। उनमें नियमित खरीद का ग्राफ बढ़ाने पर जोर दिया जाए। आवक कम होने पर मंडी सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.