रामगढ़, मई 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के गंडके में मंडा पूजा का भव्य आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुई। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि मंड़ा पूजा और छऊ नृत्य न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, बल्कि सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और लोककलाओं के संवर्धन का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों से गांवों में जागरूकता और भाईचारे की भावना और भी प्रबल होती है। कार्यक्रम में पारंपरिक मंड़ा पूजा संपन्न होने के बाद प्रसिद्ध छऊ नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह नृत्य झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। मौके पर मुख्य रुप से दोहाकातू मुखिया कलावती देवी, बीस सूत्री सदस्य भरत महतो, योगेंद्र गंझू, सुषमा महतो, चंपा देवी, अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.