सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। मंडल स्तरीय 'प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर-2.0' बाल उत्सव का आयोजन मल्हीपुर रोड स्थित एक होटल सभागार में आज किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश पर समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के तीनों जनपदों से चयनित छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले विद्यालय स्तर पर चयन हुआ, इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिला स्तर से चयनित 10 श्रेष्ठ प्रस्तुतियां अब मंडल स्तर पर भाग लेंगी। प्रत्येक जनपद से 50 छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में शिक्षकों और अभिभावकों की भी भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वाभिमा...