अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शेखर सर्राफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 इस वर्ष पहली बार मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी। अप्रैल माह में होने वाली इस लीग में अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस) की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के लिए कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ में ट्रायल लिए जाएंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ ने बताया कि इस बार ट्रायल में केवल अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एटा व कासगंज जनपद में 22 फरवरी एटा स्टेडियम में ट्रायल प्रातः 11:00 बजे, हाथरस जनपद में एक मार्च को ज्ञान अकादमी स्कूल जलेसर रोड सासनी (हाथरस), 11 बजे, अलीगढ़ जनपद में 15 मार्च को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल आग...