देवरिया, अक्टूबर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें फुटबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल व तीरंदाजी खेल आयोजित हुए। प्रदर्शन के आधार पर 99 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया जिसमें 50 बालक और 49 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर खंड शिक्षाधिकारी देवमुनि वर्मा और जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। बालक व बालिक दोनों वर्गों को मिलाकर फुटबॉल में 32, बास्केटबॉल में 24, जिम्नास्टिक में 12, कुश्ती में 14, थांगता में दो, तीरंदाजी में दो, शूटिंग में चार और सेपक टकरा में नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित होने वाले खिलाड़ियों में रामपुर कारखाना ब्लॉक के मानस मिश्रा, शिवम साहनी, लार के पवन कुमार, पथरदेवा के कृ...