संभल, जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित 'उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति, हमारी पहचान' कार्यक्रम के अंतर्गत मुरादाबाद स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में संभल जिले के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा, बिजनौर सहित अन्य जिलों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया, जिसमें संभल जिले के कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। लोक कला संयोजक (मेरठ प्रांत) श्रीमती ममता राजपूत ने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी कलाकारों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग का अवसर मिला था। संभल जिले के उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप ने समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्य...