सहारनपुर, फरवरी 3 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता 7 से 10 फरवरी तक आगरा में आयोजित की जाएगी। मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार की देखरेख में कराया गया। मंडल स्तर से चयनित खिलाड़ियों में अदिति कोशल, अक्षिता पुंडीर, विद्या वालिया, जैस्मिन, राशि, वर्णिका, पूर्वी शर्मा, आयशा, ओजस्वी, परक, इकरा मरियम, जिकरा और खुशी शामिल हैं। वहीं नेहा और मुस्कान को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.