लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मंडल स्तरीय खादी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन गुरुवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे। प्रदर्शनी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में लगाई जाएगी। प्रदर्शनी 28 दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में लखनऊ मंडल के खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। लगभग 50 स्टॉलों के माध्यम से उपभोक्ता सीधे कारीगरों से उत्पाद खरीद सकेंगे, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और कारीगरों की आय में वृद्धि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.