लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ।पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन के लखनऊ मंडल की ऐशबाग शाखा कार्यालय पर हुई गेट मीटिंग में फरवरी अंत तक सभी मंडलों और शाखाओं का चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। अधिकारों के लिए कर्मचारियों को एकजुट रहने की अपील की गई। मुख्य अतिथि जोनल महामंत्री रामाश्रय यादव और वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री बीएन यादव रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष/ जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीपी वर्मा ने की। मंडल मंत्री संजय यादव सहित राजेश यादव, जितेंद्र कुमार, बृजभान यादव, राम सिंह, हरीश यादव, प्रभात मौर्य आदि मीटिंग में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...