दरभंगा, नवम्बर 30 -- दरभंगा/बेनीपुर। दरभंगा मंडल कारा व उपकारा बेनीपुर में शनिवार को अधिकारियों ने छापेमारी की। दरभंगा में सिटी एसपी अशोक कुमार और बेनीपुर में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। बताया गया कि कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जेल सूत्रों के मुताबिक अहले सुबह करीब 4 बजे में एसीडीपीओ के साथ नप के ईओ प्रथमा पुष्पांकर, बीडीओ प्रवीण कुमार, जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, बहेड़ा एसएचओ हरिद्वार शर्मा, दरोगा एवं सशस्त्र पुलिस बल ने जेल के सभी वार्डों में छापेमारी की। घंटों चली गहन छापेमारी में कैदी वार्ड से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जेल अधीक्षक ने बताया कि 6 पुरुष एवं एक महिला वार्ड में कुल 227 विचाराधीन कैदी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...