चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने जंक्शन के आसपास स्थित रनिंग रूमों का निरीक्षण किया। यह दौरा रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता को बनाए रखने, उनकी निरंतर बेहतरी सुनिश्चित करने तथा संभावित सुधार के अवसरों की पहचान करने के उद्देश्य से किया गया। रनिंग रूम में उत्तम सुविधाओं के साथ रनिंग स्टाफ के लिए पर्याप्त आराम रेल संरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। भवन की संरचनात्मक स्थिति, स्वच्छता, स्टाफ हेतु आवासीय सुविधाओं, रसोई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय-स्नानघर, सुरक्षा उपाय, स्टाफ प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...