झांसी, दिसम्बर 3 -- झांसी। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की ग्राउंड रिपोर्ट को देखा। जीएम ने मेला शेड में पर्याप्त पानी की उपलब्धता की स्थायी व्यवस्था तथा पे एंड यूज़ टॉयलेट निर्माण कार्य की प्रगति को देखा तथा जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए I स्टेशन पर सफाई व्यवस्था देखा और बेहतरी हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया ।चित्रकूट स्टेशन निरीक्षण उपरान्त जीएम ने चित्रकूट से बांदा स्टेशन के मध्य रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल संचालन से जुड़े विभिन्न संरक्षा मानकों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए ।बाँदा स्टेशन से पुनः म...