कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने घाट सेक्शन का औचक रात्रिकालीन फुट निरीक्षण किया। इसी के तहत धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस द्वारा रात्रिकालीन फुटप्लेट निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोलमैन सिग्नल एक्सचेंज करते हुए सतर्क पाए गए। आपातकालीन जॉगल फिशप्लेट, बोल्ट ग्रीसिंग और बोल्ट ओपनिंग सभी मानक अनुसार पाई गई। पेट्रोलमैन ने सुरक्षा सामग्री जैसे सेफ्टी शूज और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव जैकेट का प्रयोग किया और डायरी व्यवस्थित रखी। साथ ही टनल संख्या-3 का निरीक्षण भी किया गया, जहां वॉचमैन ड्यूटी पर सतर्क पाए गए। धनबाद मंडल में रेल सुरक्षा मानकों की प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.