धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद मंडल रेल अस्पताल का 100 साल पूरा हो गया। अंग्रेजी हुकूमत में ब्रिटिश इंडिया कंपनी ने 1925 में हिल कॉलोनी में अस्पताल की स्थापना की थी। धनबाद मंडल रेल अस्पताल का स्वर्णिम इतिहास रहा है। अस्पताल का 100 साल पूरा होने पर यहां शनिवार को शताब्दी वर्ष समारोह मनाया गया। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा व अन्य अतिथियों ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। धनबाद मंडल रेल अस्पताल के 100 वर्षों के ऐतिहासिक सफर को संजोए एक फोटो प्रदर्शनी लगाया था। कैंसर जागरुकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डीआरएम ने इस मौके पर कहा कि आज का यह अवसर हम सभी के लिए गौरव, प्रेरणा और संकल्प का क्षण है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। अस्पताल में अपनी शानदार सेवा देने वाले डॉ शिशिर शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.