आजमगढ़, नवम्बर 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। मंडल में 23 नई हाईटेंशन (एचटी) लाइनों के तार खींचने के लिए शासन से मंजूरी मिली है। एचटी लाइन के 23 नये तार खींचने के लिए कुल 446 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने विभाग की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 11 केवी और 33 केवी की नई एचटी लाइनों की तार उन क्षेत्रों में बिछाई जाएगी जहां अब तक ओवर लोड या बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। मंडल में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। कई क्षेत्रों में लंबी दूरी की पुरानी लाइनों के कारण वोल्टेज में कमी और आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए निगम की ओर से नई एचटी लाइनों के तार खींचने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से विभाग ने मंडल...