बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल ओपी सिंह ने मंडल स्तर पर गठित सचल दस्ते व कंट्रोल रूम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नकलविहीन व सुचारु रूप से परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिया। सचल दल व कंट्रोल रूम प्रभारियों को परीक्षा के दौरान पूरी तरह से सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। मंडल में कुल 356 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें बस्ती में 124, संतकबीरनगर में 113 और सिद्धार्थनगर में 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। मंडल में हाईस्कूल के कुल एक लाख 3 हजार 559 और इंटर में 95 हजार 765 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में जिला स्तर पर छह-छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.