गोंडा, दिसम्बर 17 -- गोंडा। यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परिषद के जारी सूची के अनुसार देवीपाटन मंडल में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, 29 और 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की लिखित परीक्षा होने के कारण दोनों दिन किसी भी विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद द्वारा मांगा जा सकेगा। वहीं, हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.