आगरा, अप्रैल 5 -- कंपोजिट विद्यालय अरतोनी बिचपुरी में वार्षिक उत्सव एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ ममता दिवाकर, पंकज मोहन सक्सेना, डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रोटरी क्लब बेस्ट के छात्र हिमांशु को उपहार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, परीक्षा का तनाव एवं उसका प्रबंधन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छोटे-छोटे बच्चों का फैंसी ड्रेस शो भी हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.