आजमगढ़, जनवरी 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। धान खरीद के मामले में आजमगढ़ जनपद मंडल में तीसरे स्थान पर है। मऊ जनपद ने लक्ष्य से अधिक धान की खरीद की है। वहीं, 91 प्रतिशत धान की खरीद कर बलिया दूसरे स्थान है। तीनों जनपदों में कुल 33142 किसानों से धान की खरीद की गई है। आजमगढ़ मंडल में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है। 26 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। शुरुआती दौर में धान की खरीद काफी धीमी रही। दिसंबर माह में धान खरीद में तेजी आई। खाद्य विभाग, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम और मंडी समिति के कुल 183 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। मंडल में धान खरीद का लक्ष्य 215000 एमटी है। जिसके सापेक्ष 201596.82 एमटी धान यानि करीब 93.77 प्रतिशत खरीद हुई है। मऊ जनपद निर्धारित लक्ष्य 5200 एमटी के सापेक्ष 53510.56 एमटी यानि करीब 102.90 प्रतिशत खरीद के स...