जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर। भाजपा कार्यालय सीहीपुर पर बुधवार को स्नातक निर्वाचन मतदाता समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें मण्डल प्रभारी और सभी मोर्चा के अध्यक्ष तथा उनकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापित ने किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा निर्वाचन फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से निर्वाचन फॉर्म के आवेदनों की जानकारी ली। कहा कि मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता तेजी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ें। उन्होंने मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि 11 दिसम्बर को शाम तीन बजे अपने अपने मंडल पर एक साथ बैठक रखे जिसमें मुख्य रूप से मण्डल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहें। मोर्चा के अध्यक्षों से...