आगरा, अगस्त 31 -- आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों को समर्पित शिक्षक रत्न 2025 सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मदिया कटरा स्थित एक शिक्षण संस्थान पर हुई बैठक में रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक व संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को शिक्षक रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस बार आगरा मंडल के 20 शिक्षकों को हमारी 10 सदस्यीय टीम द्वारा उनके परिश्रम और बच्चों के प्रति व्यवहार को प्राथमिकता देते हुए चयन किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित ने बताया कि चुने हुए शिक्षकों को सात सितम्बर को कैलाशपुरी स्थित होटल में शिक्षक रत्न 2025 से सम्मानित किया जाएगा। आप्टा के कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.