मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें तीन-तीन मिर्जापुर और भदोही और एक केंद्र सोनभद्र में प्रस्तावित है। संस्कृत विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। तीनों जनपदों के सातों परीक्षा केंद्रों पर कुल 1140 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मंडल के तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेज दी है। हालांकि, उप्र संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय की परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पहले से ही सुनिश्चत कर लिया जा रहा है। मिर्जापुर के सहायता प्राप...