मैनपुरी, सितम्बर 16 -- सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मैनपुरी और बेवर में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बेवर में पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश दिए गए। मैनपुरी में मंडल पदाधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जाए। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। जिलाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव, स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.