बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह करेंगे। यह निरीक्षण बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर तीनों जनपदों में किया जाएगा। यह जानकारी आयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने दी। आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी मंगलवार को सिद्धार्थनगर में 10.30 बजे से सायं चार बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण, शाम चार बजे से साढ़े चार बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 4.30 से पांच बजे तक जनपद के सांसद, विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। 20 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.