मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में रनिंग स्टाफ का धरना मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर 17वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद सोनपुर मंडल के अधिकारी रनिंग स्टाफ के धरना के आगे झुकने को तैयार नहीं है। इससे रनिंग स्टाफ अपनी मांग को लेकर धरना जारी रखा है। अब आंदोलनकारी ट्रेनों का चक्का जाम करने की रणनीति बना रहे हैं। रनिंग स्टाफ सोनपुर मंडल से अपने तबादले की कार्रवाई रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे धरना पर अनिश्चितकाल के लिए शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...